bhagalpur news. भागलपुर के बाजार में पहुंचा चेन्नई का गुलाबखास व कोलकाता का बंबई आम

भागलपुर के बाजार में चेन्नई का गुलाबखास और बंगाल का बंबई आम आ गया है. हालांकि लोकल आम के लिए उपभोक्ताओं को एक माह से अधिक समय का इंतजार करना पड़ेगा.

भागलपुर के बाजार में चेन्नई का गुलाबखास और बंगाल का बंबई आम आ गया है. हालांकि लोकल आम के लिए उपभोक्ताओं को एक माह से अधिक समय का इंतजार करना पड़ेगा. फल कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी बाजार में चेन्नई का गुलाबखास व पीएम बिक रहे हैं. गुलाबखास दो तरह का है. एक 120 रुपये किलो और दूसरा 170 से 200 रुपये किलो तक. वहीं बंगाल-कोलकाता का बंबई आम 120 रुपये किलो बिक रहा है. दूसरे प्रांतों से आवक होने से आम अभी खास बना हुआ है. बावजूद इसके रोजाना 22 क्विंटल आम की बिक्री रोजाना हो रही है. ये आम जिले के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई हो रही है. इससे तीन लाख रुपये से अधिक का कारोबार हो रहा है. दूसरे कारोबारी चंदन कुमार ने बताया कि एक माह पहले जो आम 200 से 250 रुपये किलो बिक रहे थे, वहीं अब 120 से 180 रुपये किलो पर आ गया है. मनोज कुमार ने बताया कि चेन्नई से यह आम कोलकाता के रास्ते मंगाया जाता है. फल कारोबारी ने बताया कि चेन्नई का जलवायु अलग होने से कई मौसम में आम आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >