Bhagalpur Weather. 21 मई तक एक-दो स्थानों पर बारिश व तेज हवा चलने की संभावना

भागलपुर के मौसम का हाल.

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में तेज धूप व गर्मी का सिलसिला शुक्रवार को जारी रहा. पूर्वा हवा बहने से तापमान में तीन डिग्री की कमी आयी. लेकिन ऊमस के कारण लोग बेहाल रहे. अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम 24.9 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 85 प्रतिशत रहा. 8.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 21 मई के दौरान जिले में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा, बिजली चमकने व 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85-90 प्रतिशत व दोपहर में 30-35 प्रतिशत रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 15-25 किमी/घंटा की गति से दक्षिण पूर्वा हवा चल सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए मक्का व अरहर की कटाई एवं दौनी अविलंब कर दानों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >