Bhagalpur. सिटी में जनगणना की तैयारियां तेज, नगर निगम कंट्रोल रूम से मकान सूचीकरण पर रख रही कड़ी नजर

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य की निगरानी को लेकर नगर निगम भागलपुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. यह कंट्रोल रूम नगर निगम ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में बनाया गया है, जहां से पूरे शहरी क्षेत्र में चल रहे घर-घर सर्वेक्षण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट वरीय संवाददाता, भागलपुर जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य की निगरानी को लेकर नगर निगम भागलपुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. यह कंट्रोल रूम नगर निगम ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में बनाया गया है, जहां से पूरे शहरी क्षेत्र में चल रहे घर-घर सर्वेक्षण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. यह अभियान 30 मई 2026 तक संचालित होगा. कंट्रोल रूम में आठ सदस्यीय विशेष टीम को तैनात किया गया है, जो प्रतिदिन सर्वेक्षण कार्य की प्रगति पर नजर रख रही है. टीम के सदस्य जय प्रकाश यादव ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र में मकान सूचीकरण के लिए प्रत्येक पर्यवेक्षक के अधीन छह प्रगणकों की तैनाती की गयी है. ये सभी प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण कर रहे हैं और प्रत्येक मकान को क्रम संख्या देकर डेटा तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी पर्यवेक्षकों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है कि उन्होंने दिनभर में कितने मकानों का सूचीकरण किया है. इसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है. कंट्रोल रूम में पूरे कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही को तुरंत सुधारा जा सके. मकान सूचीकरण प्रक्रिया के दौरान जहां ब्लॉक का विभाजन होता है, वहां उत्तर से दक्षिण दिशा में क्रमवार मकानों की गणना और नंबरिंग की जा रही है. इससे सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके. कंट्रोल रूम का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से जनगणना कार्य को समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी और शहरी क्षेत्र का सही और अद्यतन डेटा तैयार किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >