bhagalpur news. रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय का मना स्थापना दिवस

नाथनगर के रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय का 100वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया

नाथनगर के रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय का 100वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था. अनाथालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. अनाथालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी को भावविभोर कर दिया. स्थापना दिवस समारोह के दौरान वक्ता के रूप में नगर विधायक रोहित पांडेय ने अनाथालय के बेहतर कार्य की सराहना की. उन्होंने स्थापना से लेकर अब तक की सेवा-यात्रा पर प्रकाश डाला. कहा कि यह संस्था दशकों से निराश्रित एवं बेसहारा बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है. नाथनगर विधायक मिथुन कुमार ने आर्थिक सहयोग करने की बात कही. इस के अलावा आइपीएस मिथिलेश कुमार, ईशांत सिन्हा, अनाथालय सचिव शारदानंद मिश्र, अध्यक्ष संजय कुमार झा, कार्यकारिणी सदस्य टिंकू कुमार, मृत्युंजय कुमार, दीपराज भारती, विजय यादव आदि ने अपने अपने विचार रखे. अध्यक्ष संजय कुमार झा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >