bhagalpur news.जैन श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया भगवान ऋषभनाथ का जन्म व तप कल्याण महोत्सव

जैन श्रद्धालुओं ने गुरुवार को देवाधिदेव 1008 भगवान श्री ऋषभनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया. श्रीचंपापुर सिद्धक्षेत्र एवं भागलपुर जैन मंदिर में विशेष आयोजन हुआ.

जैन श्रद्धालुओं ने गुरुवार को देवाधिदेव 1008 भगवान श्री ऋषभनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया. श्रीचंपापुर सिद्धक्षेत्र एवं भागलपुर जैन मंदिर में विशेष आयोजन हुआ. सबसे पहले भगवान आदिनाथ को मस्तक पर विराजमान कर भक्तिभाव से शोभायात्रा निकाली गयी. तत्पश्चात भगवान का अभिषेक – शांतिधारा, पूजा, अर्चना एवं मंगल आरती श्रद्धापूर्वक की गयी. वृहत शांतिधारा लोक में शांति स्थापना, विश्व में अहिंसा का प्रचार प्रसार, जीवमात्र के कल्याण की भावना से की गयी. जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन एवं महामंत्री पदम जैन ने बताया की देवाधिदेव श्री ऋषभनाथ का जन्मकल्याणक पूज्य उपाध्याय श्री विज्ञानंदी जी मुनिराज के संघ सानिध्य में मनाया गया. जैन सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने कहा कि भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक केवल जैन धर्म अनुयायियों के लिए नहीं बल्कि, विश्व के लिए कल्याणकारी व सर्वमंगलकारी है. सिद्धक्षेत्र कमेटी सदस्य सुमित जैन ने बताया कि भगवान का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव श्री चंपापुर सिद्धक्षेत्र सहित भागलपुर के जिनालयों एवं देश-विदेश के सभी जैन मंदिरों में बड़े ही धूमधाम से व्यापक स्तर पर मनाया गया. आयोजन में शांतिलाल जैन, जयकुमार जैन, राजीव जैन, विशाल जैन, संजय जैन, प्रकाश जैन, सुमंत जैन, सुशील जैन, सुभाष जैन, सूरज जैन, शंकर लाल जैन, सुमन जैन, सुनीला जैन, तृप्ति जैन, अनामिका जैन, बेला जैन, सुशीला जैन आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >