कार में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

कार में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

गोपालपुर. कालूचक में स्कूली बच्चों को लाने व पहुंचाने वाली कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. कार से निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूल से घर लाया जाता था. शनिवार को उक्त कार बच्चों सहित बिजली के पोल में ठोकर लगने से चिनगारी से कार में आग लग गयी. आग लगने पर ड्राइवर संजय सिंह कार छोड़ फरार हो गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे और इसकी सूचना गोपालपुर थाना में मौजूद अग्नि शमन के कर्मियों को दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था. गोपालपुर थाने से फायर ब्रिगेड के चालक राकेश यादव, अग्नि सिपाही रंजन कुमार व गृहरक्षक नंदकिशोर मंडल घटनास्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ी घटना होते-होते बची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >