Bhagalpur News: नवगछिया और सुलतानगंज में उपमुखिया के लिए उपचुनाव 30 को

नवगछिया और सुलतानगंज में उपमुखिया के लिए उपचुनाव 30 को

नवगछिया/सुलतानगंज

गोपालपुर प्रखंड के अभिया पंचगछिया पंचायत और सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत में 30 अप्रैल को उपमुखिया के लिए उपचुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद इस पद पर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया संचालन के लिए अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था महेश्वर प्रसाद सिंह को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इधर, सुलतानगंज के महेशी में भी उपमुखिया का चुनाव होना है. चुनाव प्रक्रिया एवं संचालन के लिए डीएसओ राजकुमार को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >