'ढीठ होता है ये जात', भागलपुर में कारोबारी की हत्या पर भड़के गोपाल मंडल, बोले- दहशत फैलाने की थी मंशा

Bihar Crime: गोपाल मंडल ने भागलपुर में हत्या के बाद डब्लू यादव की जाति की तरफ इशारा करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद विवाद होना तय है. जदयू एमएलए ने कहा, "यही हो रहा है. बिशपुरिया से डब्लू यादव आया है. कोहराम मचाए हुए है. यह दहशत फैलाने के लिए किया है."

Bihar Crime, अंजनी कुमार कश्यप: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार में रविवार रात हुए दुकानदार विनय कुमार गुप्ता की सरेआम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है. इस दर्दनाक घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान डब्लू यादव पर हत्या करवाने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस हत्या के पीछे चुनाव से पहले दहशत फैलाने की साजिश है.

जाति पर दिया विवादित बयान

गोपाल मंडल ने इस दौरान डब्लू यादव की जाति को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. विधायक ने कहा, “यह जाति ढीठ होती है. बिशपुरिया से आया है. कोहराम मचा रहा है. यह सब दहशत फैलाने के लिए किया गया है.” उन्होंने आगे कहा, “अगर गोपाल मंडल हट जाएगा तो कौन टिकेगा? कोई बनिया जीतकर आ जाए, तो उन्हें पांच थाप मारकर कहा जाएगा- घर जाओ, बाजार में क्या कर रहे हो?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या हुआ था भागलपुर के नवगछिया में

घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे नवगछिया बाजार स्थित हड़ियापट्टी में पूजन सामग्री की दुकान चलाने वाले विनय कुमार गुप्ता (38 वर्ष) अपने स्टाफ के साथ बैठकर दिनभर का हिसाब कर रहे थे. इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश आया और पास से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. चश्मदीदों ने बताया कि गोली बेहद करीब से मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर आराम से पैदल चलते हुए फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही SDPO ओमप्रकाश और नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाया गया. देर रात विधायक गोपाल मंडल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >