bhagalpur news. बाबा बूढ़ानाथ की निशान शोभायात्रा आज, तैयारी पूरी

बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से आठ फरवरी को गोशाला परिसर से सुबह गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. तैयारी पूरी कर ली गयी.

बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से आठ फरवरी को गोशाला परिसर से सुबह गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. तैयारी पूरी कर ली गयी. शनिवार को गोशाला सभागार में देर रात तक आयोजन की सफलता को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे. संरक्षक सह भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर, महासचिव नितिन भुवानिका, अध्यक्ष संजय साह, मनीष दास के नेतृत्व में अन्य श्रद्धालु निशान को सजाते हुए दिखे. बताया कि संगम के जल से बाबा बूढ़ानाथ का जलाभिषेक किया जायेगा. शोभायात्रा गोशाला परिसर से निकलकर कोतवाली, स्टेशन, वेराइटी चौक, भामाशाह चौक, दीपनगर चौक होते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेगी. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद महाभंडारा का आयोजन होगा. एक ही परिधान में महिलाएं, युवा, बच्चे निशान लेकर झूमते-गाते मंदिर पहुंचेंगे. इसके बार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा. रात्रि में बूढ़ानाथ मंदिर में बाबा का शृंगार होगा. इस बार महाशिवरात्रि के दिन सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संध्या में भक्ति जागरण किया जायेगा. इस मौके पर सुनील लाठ, शनि शरीन, अमित कुमार, योगेश शर्मा, बिट्टू टेकरीवाल, पवन जैन, रवि परसरामपुरिया, मनोज केसरी, आकाश कुमार, प्रशांत कुमार, गुड्डू कुमार, पीयूष जाजोदिया, विपिन बिहारी यादव, रिचू वर्मा, चंदन कुमार, रवि शर्मा, डॉ शैलेन्द्र मंडल, पम्मी मिश्रा, विशाल बाजोरिया, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >