नपं के सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट पारित

कहलगांव नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई.

कहलगांव नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. विगत बैठक की संपुष्टि के उपरांत शहर कि प्रमुख मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई. शहर में लगने वाले जाम को लेकर शहर के अंदर की सड़कों पर सुबह आठ से रात के आठ बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्स वसूली के लिए टैक्स क्लेक्टर एजेंट की बहाली की जायेगी. जहाज घाट से चलने वाले ऑटो-टोटो के लिए सैरात कराने का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत के मछली मार्केट के सैरात दर में गिरावट करने का निर्णय लिया गया, जिससे सैरात में बोली लगाने वालों की संख्या बढ़ायी जा सके. बैठक में विक्रमशिला महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में नुक्कड़-नाटक, पोस्टर लेखन, स्क्रीन डिस्प्ले चलवाने का निर्णय लिया गया. महोत्सव को ले शहर को सजाने की बात हुई. बैठक में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी नगर पंचायत ने अपने सालाना बजट को पारित किया. नपं ने 10 करोड़ 61 लाख 40 हजार 62 रुपये लाभ का बजट पेश किया. कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने बताया कि नप ने 75 करोड़, 39 लाख, 33 हजार, 830 रुपये आय का बजट दिया. व्यय की राशि 74 करोड़, 92 लाख, 92 हजार, 598 रुपये बतायी गयी. लाभ के बजट का स्रोत सरकारी अनुदान व आंतरिक स्रोत बताया गया. बैठक में कहलगांव विधायक ई शुभानंद मुकेश ने नप की ओर से लाभ के बजट पेश करने को लेकर सभी को बधाई दी. नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने विधायक से आग्रह किया कि कहलगांव सहित इस क्षेत्र में वन विभाग को दिये गये छोटे-छोटे पार्क को पुन: नगर पंचायत को सौंपेने का सवाल सदन में उठाया, जिससे आम लोगों को पार्क का लाभ मिल सके. बैठक वार्ड पार्षद व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >