BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बीआरओ के अधिकारियों ने दोबारा किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा बेली ब्रिज निर्माण कार्य

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बुधवार को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों और सिविल इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निरीक्षण किया.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बुधवार को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों और सिविल इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ की बोट की सहायता से अधिकारी पुल के प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने पुल के ध्वस्त हिस्से, नदी की धारा और आवागमन की स्थिति का तकनीकी आकलन किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्माण और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बेली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराया जा सके. बीआरओ की टीम ने कहा कि प्राथमिकता लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >