bhagalpur news. मंदिर, धर्मशाला व लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग जोरों पर

मंगलवार को खरमास समाप्त होते ही बुधवार से मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे. इसे लेकर भागलपुर में मंदिर, धर्मशाला व लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग जोरों पर है.

मंगलवार को खरमास समाप्त होते ही बुधवार से मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे. इसे लेकर भागलपुर में मंदिर, धर्मशाला व लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग जोरों पर है. हालांकि एलपीजी सिलिंडर किल्लत के कारण 20 फीसदी तक लग्जरी वाहनों की बुकिंग घट गयी है. बूढ़ानाथ मंदिर समेत शहर के अधिकतर धर्मशाला व निजी विवाह भवन व होटल में शादी को लेकर बुकिंग जारी है. बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को सबसे अधिक शादी है. इसके बाद भी शादी को लेकर लड़का व लड़की के अभिभावक बुकिंग करा रहे हैं. इसके अलावा अति शुभ लगन में लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग फुल है. ट्रेवल एजेंसी के संचालक सुजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में अधिक लगन को लेकर भीड़ रहती है. भागलपुर में लगभग 60 से अधिक ट्रेवल एजेंसी है. सभी के पास 40 से अधिक लग्जरी गाड़ियां है. बुकिंग जोरों पर है. इस बार एलपीजी की किल्लत के कारण ग्रामीण क्षेत्र की शादी शहर में कम हो रही है. फिर भी लोगों का रुझान नहीं घटा है. दो माह के लगन में 20 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा. बाहर के ट्रेवल एजेंसी से भी वह अपना संपर्क बनाये हुए हैं, ताकि लोगों को गाड़ी उपलब्ध कराने में दिक्कत नहीं हो. देवी बाबू धर्मशाला के मैनेजर संदीप ढांढानिया ने बताया कि अप्रैल माह में लगन के दिन सभी धर्मशाला की बुकिंग हो चुकी है. 20 अप्रैल की तिथि पर अधिक लोगों को जोर रहा. बैंड संचालक मो पप्पू ने बताया कि इस बार लगन में पिछले लगन से कम बुकिंग नहीं हुई. इस बार एक भी दिन खाली नहीं है. फूल कारोबारी गणेश मालाकार ने बताया कि अभी फूल की डिमांड कम है. लगन शुरू होने के बाद ही रौनक बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >