भागलपुर के सूर्यलोक कॉलोनी में बमबाजी, सुरक्षा की उठी मांग

भागलपुर के सूर्यलोक कॉलोनी में पेट्रोल बम से हमला और आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लगातार हो रही चोरियों के बीच इस घटना से बदमाशों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं।

भागलपुर . बबरगंज थाना अंतर्गत सूर्यलोक कॉलोनी, बागबाड़ी में शनिवार को देर रात बमबाजी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. पांच साल बाद एक बार फिर पेट्रोल बम के धमाके की गूंज क्षेत्र में सुनायी पड़ी. ऐसे में स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जुटकर बदमाशों को ढूंढ़ा.

पीड़ित लोगों ने बताया कि सूर्य लोक कॉलोनी, बागबाड़ी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है. बदमाशों का मनोबल एक बार फिर बढ़ गया कि अब पेट्रोल बम फेंक कर दहशत का माहौल बना रहे हैं. शनिवार को भी पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगाने की कोशिश की गयी. मामले को लेकर पीड़ित ने बबरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में सूर्य लोक कॉलोनी निवासी संजीव कुमार सुमन ने बताया कि शनिवार रात करीब 09:50 से 10:00 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने का प्रयास किया. उस समय घर में वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. घटना से पूरे परिवार में भय का माहौल है. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि इस घटना से आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मोहल्ले में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की है. आवेदन पर अन्य स्थानीय लोगों ने भी हस्ताक्षर कर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. हस्ताक्षर करने वालों में सूर्य जनमानस विकास समिति के केशव रंजन, वेदानंद मंडल, अमित शुक्ला, अक्षय कुमार, रंजीत कुमार पाठक, निशा कुमारी और सुलेखा देवी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >