bhagalpur news. नाथनगर में रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की हुई पहचान

नाथनगर में गुरुकुल विद्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम मिले युवती के शव की पहचान कर ली गयी है.

नाथनगर में गुरुकुल विद्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम मिले युवती के शव की पहचान कर ली गयी है. मृत युवती मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कौवाकोली निवासी अनिल कुमार शर्मा की पुत्री टीएनबी कॉलेज की छात्रा 19 वर्षीया संगीता कुमारी है. नाथनगर थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को दे दिया है. मृत युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि रविवार को दोपहर दो बजे ट्यूशन जाने के नाम पर वह घर से निकली थी. जब रात्रि नौ बजे तक संगीता घर नहीं आयी तो उनलोगों ने खोजबीन शुरू की. किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने मधुसूदनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. जिस जगह पर मिला है युवती का शव, वहां जाने का कोई औचित्य नहीं रेलवे ट्रैक पर जिस जगह से संगीता का शव बरामद किया गया है, वहां संगीता के जाने का कोई औचित्य नहीं है. क्योंकि घर आने जाने के और भी कई रास्ते हैं. उक्त स्थल पर कोई रास्ता है भी नहीं है. इसलिए रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में किसी ट्रेन की चपेट में आने का सवाल ही नहीं उठता है. या तो संगीता वहां खुद गयी है या फिर किसी के द्वारा उसे वहां पहुंचाया गया है. स्थानीय पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर छानबीन में जुट गयी है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इधर संगीता की मृत्यु से उसके परिवार वाले गहरे सदमें में हैं. परिवारवालों का कहना है कि संगीता पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती थी. अपने तीन भाइयों और दो बहनों में संगीता दूसरे नंबर पर थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >