Bhagalpur News : भाजपा जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सह सुलतानगंज विधानसभा संयोजक कुमार श्रवण के निधन पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है.

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सह सुलतानगंज विधानसभा संयोजक कुमार श्रवण के निधन पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है. कुमार श्रवण का असमय जाना बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे. जिला भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी. निधन की खबर पाकर जिला भाजपा की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, उमाशंकर, विजय कुशवाहा, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा, पंकज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, कुमार बन्नी, रितेश घोष, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष विवेकानंद चौधरी, देवेंद्र कुमार चौधरी, सोमनाथ शर्मा, संजय चौधरी, विकाश कर्ण, चंदन पांडेय, अभिनव कुमार, गौतम सिन्हा आदि ने पार्टी का झंडा समर्पित किया व अंतिम विदाई दी. दुख व्यक्त करने वालों में डॉ एनके यादव, विधायक पवन यादव, ई ललन पासवान, ई शैलेंद्र, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, टुनटुन साह, बंटी यादव, हरिवंश मणि सिंह, नभय चौधरी, अभय वर्मन, दिलीप निराला,पवन मिश्रा, डॉ प्रीति शेखर,रोशन सिंह, नितेश सिंह, योगेश पांडेय, अभय घोष, मनीष दास, श्वेता सुमन, अलका चौधरी, राजेश टंडन, प्रकाश साह, विनीत भगत, आशीष सिंह, निरंजन चंद्रवंशी, प्रतिक आनंद, पंकज गुप्ता आदि कार्यकर्ता ने नमन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >