Bhagalpur News: शहर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिले भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त शुभम कुमार से मिल कर भागलपुर नगर निगम के अंतर्गत समस्याओं से अवगत कराया.

= प्रभात-खबर के चौपाल कार्यक्रम में उठाये गये समस्याओं की दी जानकारी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त शुभम कुमार से मिल कर भागलपुर नगर निगम के अंतर्गत समस्याओं से अवगत कराया. भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने वार्ता में बताया कि साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, होल्डिंग टैक्स की विसंगति दूर करते हुए नये सिरे से सड़कों का वर्गीकरण किया जाये. शहर में हो रहे नाला निर्माण तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण, आगामी विषहरी पूजा को देखते हुए पाइप बिछाने को लेकर बुडको द्वारा किये गये गड्डे को को दुरुस्त करवाने की मांग की. शहर के स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने, नगर निगम के द्वारा वर्ष भर के कार्यों का कैलेंडर जारी किया जाये. जिसमें जनता को पता चले कि कौन सा काम किस महीने में होना है. नगर आयुक्त ने सकारात्मक पहल करते हुए कहा कि बहुत जल्द सारी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री योगेश पांडे, उपाध्यक्ष आलोक सिंह बंटू, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह उपस्थित रहे.

प्रभात-खबर के चौपाल कार्यक्रम में उठाये गये समस्याओं की दी जानकारी

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त शुभम कुमार से संवाद में प्रभात खबर के द्वारा चलाये जा रहे इलेक्शन चौपाल में भागलपुर शहर की समस्याओं को उठाया गया था. उसके बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने कई समस्याओं के बारे में इसकी जानकारी दी. खासकर शहर के दक्षिणी क्षेत्र की खराब स्थिति, नालों की सही से उड़ाही नहीं, जाम की समस्या सहित कई समस्याओं के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >