bhagalpur news. इशाकचक में दो वर्षीय बच्चे को बेहोश छोड़ कर भागा बाइक सवार

इशाकचक गुमटी नंबर 12 के पास आर्मी क्लब द्वारा स्थापित की गयी सरस्वती प्रतिमा के पास दोपहर के समय दो अज्ञात बाइक सवार दो वर्षीय बालक को बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गया.

इशाकचक गुमटी नंबर 12 के पास आर्मी क्लब द्वारा स्थापित की गयी सरस्वती प्रतिमा के पास दोपहर के समय दो अज्ञात बाइक सवार दो वर्षीय बालक को बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गया. बच्चा गुमटी नंबर 12 शीतला स्थान मोहल्ले के ही राजा यादव और रीता कुमारी का पुत्र सौरभ निकला. एकाएक एक बेहोश बच्चे को देख कर प्रतिमा स्थापना स्थल पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया. लोग बच्चे को लेकर तरह- तरह की कयास लगाने लगे. कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर को शेयर कर रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी. इधर राजा यादव और परिवार के सभी लोग बच्चे को खोजने में परेशान थे. लगभग एक घंटे बाद राजा यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर बच्चे की पहचान की. राजा यादव और उसकी पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि घर के ठीक पास में सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गयी है. सौरभ वहीं पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी क्रम में वह गायब हो गया. घर के सभी लोग उसे खोजने लगे. तब उनलोगों काे सूचना मिली कि आर्मी क्लब के पास एक बेहोश बच्चा मिला है. फिर वे लोग वहां पहुंचे और बच्चे को ले कर घर आये. राजा सब्जी का आढ़त चलाता है और वह टोटो भी चलाता है. इतनी गहरी नीद में कभी नहीं सोता था बालक परिजनों की मानें तो सौरभ इतनी गहरी नींद में कभी नहीं सोता था. घर से वह इतनी दूर कभी अकेले गया भी नहीं. हालांकि वह चल सकता है और कुछ हद तक दौड़ भी सकता है. राजा ने बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सौरभ वहां कैसे चला गया. परिजनों ने भी बच्चे का अपहरण किये जाने का प्रयास करने की आशंका व्यक्त की है. प्रत्यक्षदर्शी विष्णु ने क्या कहा आर्मी क्लब के अध्यक्ष विष्णु यादव ने बताया कि एक बाइक पर दो लोग वहां आये और बेहोशी अवस्था में बच्चे को छोड़ कर वहां से तेजी से भाग गये. फिर कई लोगों ने बेहोश बच्चे को चिकोटी काट कर पानी से चेहरा पोंछ कर जगाने का प्रयास किया लेकिन वहं नहीं जगा. तब उसे एक स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया तो चिकित्सक ने कहा कि बच्चे को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है. विष्णु ने कहा कि आशंका है कि अपहृताओं ने बच्चों के प्रयास का प्रयास किया था, जो विफल हो गया. विष्णु ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया. लेकिन स्थल पर पूजा पंडाल रहने से दोनों मोटरसाइकिल चालक कैमरे से बच गये. इधर इशाकचक पुलिस ने कहा कि बच्चा परिजनों को मिल गया है. डायल 112 नंबर की पुलिस ने कार्रवाई की है. घटना स्थल लोदीपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >