Good News! भागलपुर में किसानों की बढ़ेगी कमाई, सब्जी मार्केटिंग सेंटर खोलने की कवायद शुरू

Bihar News: भागलपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर है. जिले में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अब बड़ स्तर का सब्जी मार्केटिंग सेंटर खोला जाएगा. इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: भागलपुर में अब सब्जी मार्केटिंग सेंटर खुलने जा रहा है. इसको लेकर भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर सब्जी मार्केटिंग सेंटर के लिए दो एकड़ जमीन शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेगी. बिहार में सब्जी का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है. अगर किसानों को ऋण व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं, तो देश की हर थाली में बिहार की सब्जी होगी. लेकिन, इसके लिए सहकारिता विभाग के पदाधिकारी को काफी मेहनत करनी होगी. 

इस मामले में भागलपुर दूसरे स्थान पर 

जिला सहकारिता पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि भागलपुर में 83.18 मैट्रिक टन धान खरीद की गयी है, जो बिहार में दूसरे स्थान पर है. गेहूं की खरीद 6.3 मैट्रिक टन हुई है. बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 व 2023-24 और खरीफ वर्ष 2023-24 में सत्यापित आवेदनों की संख्या से उन्होंने अवगत कराया. बताया कि जिले में 246 पैक्स, 12 किसान उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, पांच प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी सब्जी लिमिटेड, 143 बुनकर समितियां हैं. 

सब्जी उत्पादन समिति का किया जा रहा गठन 

मंत्री ने धान खरीद में भागलपुर के दूसरे स्थान पर रहने पर डीएम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वे सन्हौला प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष चंदन के यहां उसना चावल मिल को देख कर काफी प्रसन्न हुए. यहां के लोग ज्यादा उसना चावल खाना पसंद करते हैं. यहां सब्जी का भारी मात्रा में उत्पादन किया जाता है और प्रखंड स्तर पर सब्जी उत्पादन समिति का गठन किया जा रहा है. राज्य स्तर पर बिहार राज्य सब्जी प्रोसेसिंग मार्केटिंग फेडरेशन बनाया गया है. इसके अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में 10,000 स्क्वायर फीट में 10 मैट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज व 20 मैट्रिक टन का गोदाम, सेटिंग ग्रेडिंग प्लेटफार्म बनाया जा रहा है. जिले में दो एकड़ में वृहद रूप में निर्माण कार्य कराया जा जायेगा.

ALSO READ: Bihar: कॉलेज ने दिया 100 में से 101 नंबर, छात्र की मार्कशीट हो रही वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >