एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित होगा बिहार का केवीके सबौर, टूरिस्ट जानेंगे खेती किसानी

Bihar News: कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बताया कि बीएयूके अधीन सबौर केवीके को ‘एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह सेंटर किसान भाइयों के साथ कृषि में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए किसानी समझने के लिए बेहतर स्थान होगा. खेती-किसानी में लोगों को इस सेंटर के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा.

Bihar News: भागलपुर. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने विवि के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सबौर को बिहार के ‘एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के निर्देशन में प्रसार शिक्षा निदेशालय इस दिशा में आगे काम करेगा, ताकि केवीके लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके. कुलपति ने बताया कि एग्रो टूरिज्म के रूप में केवीके को विकसित करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोग कृषि के विभिन्न आयामों को जानें. खेती-किसानी लोगों के लिए कितनी जरूरी है, इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

फसलों के प्रभेदों को दिखाया जायेगा

इस व्यवस्था के तहत बागवानी से लेकर विभिन्न फसलों के प्रभेदों को भी केवीके में तैयार रखा जाएगा ताकि जो लोग शोध प्रक्षेत्र में पहुंचे, उन्हें बीएयू द्वारा तैयार विभिन्न प्रभेदों के बारे में जानकारी हो सके. इसके अलावा बिहार और देश के किसान भाइयों के लिए बीएयूके वैज्ञानिक किस तरीके से शोध पर काम करते हैं. इसकी भी जानकारी होगी. निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आरके सोहाने ने बताया कि एग्रो टूरिज्म के रूप में केवीके को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है. भविष्य में यह किसानों के साथ कृषि में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए बेहतर स्थान साबित होगा.

लोग समझेंगे खेती-किसानी के आयाम

बिहार या भागलपुर पहुंचनेवाले विभिन्न टूरिस्ट भी प्रक्षेत्र में आकर खेती-किसानी के आयामों को देख और समझ सकेंगे. इसके लिए मीडिया सेंटर द्वारा इसका प्रचार प्रसार भी किया जाएगा, ताकि लोगों को जानकारी हो सके कि बीएयू में ऐसा सेंटर स्थापित है. कुलपति के निर्देशन में टीम इस दिशा में बेहतर काम कर रही है. डॉ. सोहाने ने बताया कि बीएयूमें आनेवाले किसानों को विशेष रूप से प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाता है. कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बताया कि बीएयूके अधीन सबौर केवीके को ‘एग्रो टूरिज्म सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह सेंटर किसान भाइयों के साथ कृषि में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए किसानी समझने के लिए बेहतर स्थान होगा. खेती-किसानी में लोगों को इस सेंटर के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा.

Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >