Bihar Electricity: बिहार का सबसे बड़ा बिजली घर इस जिले में होगा तैयार, जानें कब पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास…

Bihar Electricity: बिहार के सबसे बड़े बिजली घर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से मुहर लगते ही भागलपुर के पीरपैंती में निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. पीएम मोदी जल्द ही शिलान्यास भी करने वाले हैं.

Bihar Electricity: बिहार की सबसे बड़ी बिजली घर परियोजना को मंजूरी मिल गई है. भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले बिजली घर के निर्माण को लेकर बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने स्वीकृति दे दी. बुधवार को बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर आयोग ने चर्चा की, जिसके बाद भागलपुर के पीरपैंती से बिजली खरीदने की मंजूरी दे दी गई. बिहार को 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर से पीरपैंती से बिजली मिलेगी.

अडानी पावर लिमिटेड करेगी निर्माण

इस परियोजना को लेकर खास बात यह भी है कि 800 मेगावाट की तीन इकाई वाली (2400) इस बिजली घर का निर्माण अडानी पावर लिमिटेड करेगी. दरअसल, केंद्रीय विद्युत अधिनियम के मुताबिक बिजली घर का निर्माण या बिजली की खरीद के लिए विनियामक आयोग की स्वीकृति जरूरी होती है. इसी को देखते हुए बिजली कंपनी ने आयोग के सामने याचिका दायर की थी.

बिजली खपत को देखते हुए बड़ा फैसला

जिसके बाद बुधवार को सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा और पीएस यादव ने बड़ा निर्णय लिया और भागलपुर के पीरपैंती बिजली घर पर मुहर लगा दी. भविष्य में होने वाली बिजली की खपत को देखते हुए यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.

पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

आयोग से मिली मंजरी के बाद पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कर सकते हैं. दरअसल, संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर को पीएम मोदी फिर बिहार आयेंगे. इसी दिन वे पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास कर सकते हैं. दूसरी तरफ एक-दो दिनों में ही बिजली कंपनी पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा सकता है.

बिहार सरकार की सबसे बड़ी परियोजना

जानकारी के मुताबिक, सरकार इसी कोशिश में लगी है कि इस साल यानी कि 2025 में ही शिलान्यास कर दिया जाए. इस परियोजना को लेकर बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि पीरपैंती बिजली घर परियोजना बिहार सरकार की सबसे बड़ी परियोजना है. इस परियोजना के जरिए बिहार में अब तक का सबसे अधिक निवेश होगा. यह बिजली घर बिहार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा.

Also Read: BJP ने MK स्टालिन और रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी ‎ ‎

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >