Bhagalpur news स्कूल के समीप बड़ा गड्ढा, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

कटहरा पंचायत अंतर्गत आजाद नगर पनसल्ला स्कूल की चहारदीवारी के समीप बने बड़े गड्ढे से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है.

सुलतानगंज कटहरा पंचायत अंतर्गत आजाद नगर पनसल्ला स्कूल की चहारदीवारी के समीप बने बड़े गड्ढे से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार स्कूल परिसर के सामने प्रवेश द्वार (गेट) नहीं है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे सीधे गड्ढे के पास पहुंच जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है. बरसात में गड्ढे में पानी भर जाने से खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से गड्ढे को जल्द भरवाने और स्कूल के सामने गेट का निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है.अभिभावकों में इस स्थिति को लेकर चिंता व्याप्त है और वह बच्चों की सुरक्षित पढ़ाई के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. महिला व दिव्यांग बोगी से 16 पकड़े गये सुलतानगंज. रेलवे एक्ट के तहत सोमवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न ट्रेनों की महिला व दिव्यांग बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.आरपीएफ के अनुसार महिला बोगी से अवैध रूप से यात्रा कर रहे सात पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया, जबकि दिव्यांग बोगी से दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया गया. गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़े गये लोगों से नियमानुसार सख्त हिदायत देते कमर्शियल जुर्माना वसूल छोड़ दिया गया. महिला एवं दिव्यांग बोगी में अवैध यात्रा कर रहे आरोपितों को पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर उन्हें निर्धारित तिथि पर रेलवे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वह निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >