थाना क्षेत्र की कटहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, कटहरा निवासी राजनीति पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. राहुल चाचा-चाची के साथ रहता था. माता-पिता बाहर रहते हैं. घटना के दौरान उसकी चाची घर में मौजूद थी. उन्होंने कहा रात्रि का भोजन करने के लिए आवाज देने के बाद भी जब राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. चाची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना पुलिस दी. सूचना पर पहुंचे पुलिस ने उसे फांसी के फंदे से उतार रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल शादीशुदा है उसकी पत्नी मायके में रहती है. पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. हो सकता है उसी परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगा कर जान दी है. नहीं थी कोई संतान, सुसाइड नोट में सबसे मांगी माफी परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार राहुल पढ़ाई-लिखाई में काफी मेधावी था तथा गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना समय बिताता था. बताया जाता है कि राहुल की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी. सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रह रहा था. घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट भी मिलने की चर्चा है, जिसमें युवक ने अपनी भावनाओं का उल्लेख करते हुए सभी से क्षमा मांगी है. ग्रामीणों का कहना है कि राहुल स्वभाव से शांत और मिलनसार था, लेकिन हाल के दिनों में वह काफी परेशान और तनावग्रस्त दिखाई देता था. उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते थे. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
bhagalpur news. कटहरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र की कटहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

bhagalpur news. कटहरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी