Bhagalpur Weather : 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान, गर्म हवा से सूख रहा गला

जिले का मौसम गुरुवार को और गर्म हो गया. तापमान धीरे-धीरे 40 डिग्री की ओर बढ़ता जा रहा है. गर्म पछिया हवा चलने से दोपहर के समय सड़क पर निकले लोगों का गला सूखता रहा.

जिले का मौसम गुरुवार को और गर्म हो गया. तापमान धीरे-धीरे 40 डिग्री की ओर बढ़ता जा रहा है. गर्म पछिया हवा चलने से दोपहर के समय सड़क पर निकले लोगों का गला सूखता रहा. दोपहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व तड़के सुबह में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा घटकर 39 प्रतिशत तक हो गयी. धूल भरी शुष्क पछिया हवा 13 किमी प्रतिघंटे की गति से चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि पांच से नौ अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. पछिया हवा चलती रहेगी. इसकी औसत गति सात से 11 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. आठ व नौ अप्रैल को भागलपुर व आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बुंदा-बांदी की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों व मक्का की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. परिपक्व गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र करें और काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >