भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में मानसून का बढ़ा इंतजार

भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में मानसून का बढ़ा इंतजार

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम शुक्रवार को काफी गर्म व उमस भरा रहा. दिन में अधिकांश समय तेज धूप रही. वहीं कुछ समय आसमान में हल्के बादल भी छाये रहे. हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रहने के कारण उसम का माहौल रहा. सात जून को दोपहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. 5.8 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि आठ से 12 जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. हवा में नमी के करण उमस बना रहेगा. 10 से 12 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 11 से 13 जून के दौरान हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलेगी और हवा की गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं. इधर, भागलपुर समेत पूरे पूर्वी बिहार में मानसून के आगमन का इंतजार है. इसके 15 जून तक आने के आसार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >