भागलपुर में पछिया हवा ने बढ़ायी ठंड, धुंध से धूप का असर कम

- सुबह व शाम में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा

जिले में ठंड का असर जारी है. शुक्रवार को धुंध के कारण दोपहर तक धूप नहीं निकली. सर्द पछिया हवा के कारण तापमान में भी कमी आयी. दोपहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा. वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 10.5 डिग्री रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25-29 जनवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60-65 प्रतिशत रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान अवधि में 05-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.

गेहूं व सब्जियों में सिंचाई करें किसान :

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने खेतों में कम नमी को देखते हुए सब्जियों की फसल में सिंचाई करें. 40 से 50 दिन पहले बोयी गयी गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई करें. अगात बोयी गयी गेहूं की फसल जो 60 से 65 दिनों की हो गयी है, उसमें तीसरी सिंचाई कर सकते हैं. पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >