सुबह के समय धुंध का असर बढ़ेगा, तापमान होगा कम

सुबह के समय धुंध का असर बढ़ेगा, तापमान होगा कम

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम शुक्रवार को शुष्क रहा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रहा. 4.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 16-20 नवंबर के बीच हल्के बादल छाये रहेंगे. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत व दोपहर में 45 प्रतिशत तक रहेगी. वहीं सुबह के समय तापमान की कमी के साथ धुंध का असर बढ़ेगा. 20 नवंबर तक पछिया हवा पांच किमी/घंटा की गति से चलेगी. वायु प्रदूषण में आंशिक कमी हुई. अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 217 रहा.

——————————— बुआई के लिए गेहूं के बीज की अनुशंसा : गेहूं की बुआई के लिए तापमान व अन्य मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल है. खेत की तैयारी के समय 150-200 क्विंटल कम्पोस्ट, 60 किग्रा यूरिया, 60 किग्रा फास्फोरस व 40 किग्रा पोटास प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें. जिले में गेहूं की कई किस्मों के बीज की बुआई के लिए अनुशंसा की गयी है. इनमें पीबीडब्लू-343, पीबीडब्लू-443, सीबीडब्लू-38, डीबीडब्लू-39, एचडी-2733, एचडी-2824, के-9107, के-307, एचयूडब्लू- 206 व एचयूडब्लू-468 किस्म हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >