चक्रवात के असर से आज से छाये रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवातीय सिस्टम

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवातीय सिस्टम के कारण गुरुवार से जिले में बादलों की आवाजाही शुरू होगी. जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. यह सिस्टम अगले दो से तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24-27 अक्तूबर के बीच भागलपुर समेत आसपास के जिलों में बादल छाये रहेंगे, एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दाना नामक चक्रवात का 25 अक्तूबर की सुबह पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट पर लैंडफॉल होगा. अगले रविवार तक पूर्वानुमान की अवधि में 05-10 किमी/घंटा की रफ्तार से बुधवार को पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है.

बारिश से धान को होगा नुकसान: बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रहा. 3.6 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. वर्षा की संभावना को देखते हुए अगात धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करते समय सावधानी बरतें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >