भागलपुर में बारिश का इंतजार, बादलों की बेरुखी बरकरार

Bhagalpur Weather: मानसून के आगमन के बावजूद बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान बार-बार बदल रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather: मानसून के आगमन के बावजूद बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान बार-बार बदल रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग ने एक बार फिर 17 से 21 जून तक बारिश की संभावना जतायी है. हालांकि इससे पहले भी ऐसे पूर्वानुमान जारी किये गये थे, लेकिन जिले में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है. किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून का प्रवेश हो चुका है, लेकिन भागलपुर में इसका असर अभी नजर नहीं आ रहा है.

काले बादल उमड़ रहे, लेकिन बरस नहीं रहे

आसमान में बादल उमड़-घुमड़कर आते हैं, लेकिन बारिश की बूंदें जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं. बादल बिना बरसे ही लौट जा रहे हैं. किसान आसमान की ओर टकटकी लगाये बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बिहार कृषि विवि सबौर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल अच्छी बारिश की संभावना कम है. गुरुवार को भी कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी बने रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >