Bhagalpur: विक्रमशिला वॉरियर और बटेश्वर पलटन को मिली जीत, जानें अगला मुकाबला किन टीमों के बीच

Bhagalpur: भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन थ्री के मुकाबले में विक्रमशिला वॉरियर ने अंग सुपर किंग को 79 रन से और बटेश्वर पलटन ने त्रिलोकी नाथ टैगोर को 15 रनों से हरा दिया.

Bhagalpur: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन थ्री के तहत बुधवार को दो मैच खेला गया. पहले मैच में विक्रमशिला वॉरियर ने अंग सुपर किंग को 79 रन और दूसरे मैच में बटेश्वर पलटन ने त्रिलोकी नाथ टैगोर को 15 रनों से पराजित किया. पहले मुकाबले में अंग सुपर किंग के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. विक्रमशिला वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया.

पहले मुकाबले में कौन बने मैन ऑफ द मैच

बल्लेबाजी में मंगल महरूर ने 61, आनंद सिंह ने 35 और सचिन भारद्वाज ने 28 रनों का योगदान दिया. अंग सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी में सूर्यवंश ने तीन, नवनीत ने दो और शाहबाज ने एक विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंग सुपर किंग की टीम ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में दीपेश ने 19 व आशुतोष ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया. विक्रमशिला वॉरियर्स ओर से गेंदबाजी में जस्टिन ने तीन विकेट, रवि दो विकेट और सुदर्शन ने दो विकेट झटके. विक्रमशिला वॉरियर्स के बल्लेबाज मंगल महरूर को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

दूसरे मुकाबले में हर्षवर्धन ने किया शानदार प्रदर्शन

दोपहर में खेले गए दूसरे मुकाबले में बटेश्वर पलटन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में राकेश काजू ने 39, हर्षवर्धन ने 37 और हर्षवर्धन सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया. त्रिलोकीनाथ टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में शशि शेखर ने तीन विकेट और अभिषेक ने दो विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिलोकीनाथ टैगोर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी.

बल्लेबाजी में आदित्य ने 75 और कुणाल पीयूष राज ने 19 रनों की पारी खेली. बटेश्वर पलटन की ओर से गेंदबाजी में समरकंत ने दो विकेट, हर्षवर्धन ने एक विकेट और अंकुश ने एक विकेट चटकाये. हर्षवर्धन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं, गुरुवार को भी दो मुकाबला खेला जायेगा. पहला मैच विक्रमशिला वॉरियर्स और बटेश्वर पलटन के बीच मुकाबला होगा, दूसरा मैच में तिलकामांझी फाइटर और त्रिलोकीनाथ टाइगर्स की टीम आमने-सामने होगी.

इसे भी पढ़ें:  जमीन सर्वे का काम कई गांवों में हुआ पूरा, इन जिलों से मांगा गया स्टेट्स, जानें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >