भागलपुर-हावड़ा रूट पर चल सकती है वंदे भारत स्लीपर, कोलकाता हेडक्वार्टर में शुरू हुई तैयारी

Vande Bharat Sleeper: नए साल में लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है. भागलपुर, मालदा और हावड़ा से परिचालन की संभावना है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और ट्रेनों का दबाव कम होगा.

Vande Bharat Sleeper, ललित किशोर मिश्र: पूर्व रेलवे नये साल में लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक करने के इरादे से भागलपुर, मालदा और हावड़ा से स्लीपर कोच के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इसकी तैयारी हेडक्वार्टर कोलकाता की ओर से शुरू कर दी गयी है. यह तय माना जा रहा है कि उक्त तीनों स्टेशनों से स्लीपर युक्त वंदे भारत परिचालन होनी है, लेकिन यह अभी तक तय नहीं हुआ है किस स्टेशन के लिए परिचालन होगा.

फिलहाल 8 कोच के साथ चल रही ट्रेन

यह भी माना जा रहा है कि जिस भी स्टेशन पर परिचालन होगा, इसका लाभ भागलपुर के यात्रियों को जरूर मिलेगा. इससे जमालपुर से हावड़ा तक चल रही चेयरकार युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस से जमालपुर -हावड़ा एक्सप्रेस पर यात्रियों का लोड बहुत हद तक कम हो जायेगा. फिलहाल यह ट्रेन आठ कोच के साथ चल रही है.

मानक क्या होगा

रेल सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ माह में वंदे भारत स्लीपर कोच आ जायेगा. यह कोच पहले हेडक्वार्टर पहुंचेगा. वहां से रेल पदाधिकारियों के द्वारा यह तय किया जायेगा कि इस रैक को वंदे भारत स्लीपर कोच वाली ट्रेन बनाकर किस रेलखंड में चलाया जाये. यह कोच आने पर इसे भागलपुर से लंबी दूरी वाले स्टेशन के लिए चलाया जायेगा. यह भी देखा जायेगा कि किस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक है.

क्या-क्या सुविधा होगी

वंदे भारत का स्लीपर कोच अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच से आरामदेह होता है. इसमें यात्रियों को बेड रोल के अलावा अभी के चेयरकार वाले वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह खाना-पान की सुविधा होगी. यह पूरी रैक 16 कोच वाली हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर

कोलकाता हेडक्वार्टर के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर डॉ उदय शंकर झा ने कहा कि लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच आयेगा. यह तय किया जाना है कि कहां से किस रूट के लिए परिचालन किया जाना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >