Bhagalpur Weather: भागलपुर का मौसम होगा कूल-कूल, आज हो सकती है हल्की बारिश

Bhagalpur Weather नौ अप्रैल को भागलपुर और आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बादी की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है.

Bhagalpur Weather सोमवार का मौसम गर्म व उमस भरा रहा. सुबह 11 बजे तक आसमान में बादल छाये रहे. इस दौरान लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, लेकिन इसके बाद शाम तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ. अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.5 रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 53 प्रतिशत रही. शुष्क पछिया हवा चार किमी प्रतिघंटे की गति से चलती रही.

हल्की बारिश या बूंदा-बादी की संभावना

नौ से 13 अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. नौ अप्रैल को भागलपुर और आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बादी की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है.

काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें

हवा की औसत गति तीन से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों व मक्का में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. परिपक्व गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र समाप्त करें और काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें.

ये भी पढ़े.. Bihar Weather: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शेयर किया ये अपडेट, नोट कर लें डेट और अपने शहर का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >