bhagalpur news. भागलपुर की टीम ने जमुई को सात विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड में आयोजित हेमन ट्राॅफी सीनियर प्रतियोगिता में गुरुवार काे पहला मैच खेलते हुए भागलपुर की टीम ने जमुई को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर दिया

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में आयोजित हेमन ट्राॅफी सीनियर प्रतियोगिता में गुरुवार काे पहला मैच खेलते हुए भागलपुर की टीम ने जमुई को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर दिया. जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में सचिन कुमार भारद्वाज ने 42 व कुमार राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भागलपुर की ओर से अभिषेक कुमार ने तीन, सचिन कुमार, अंकुश कुमार व विवेक कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये. जवाब में भागलपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिये. बल्लेबाजी में बासुकीनाथ ने 55, सचिन भारद्वाज ने 43 व सूर्यवंश ने 21 रन का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में मयंक मेहता ने दो और शैलेश ने एक विकेट लिये. मैच में अंपायर शाहिद अख्तर व अमरेंद्र पांडे थे. जबकि स्कोरिंग बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने की. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार मिश्रा, अपार आयुक्त जीएसटी ललित कुमार, सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, अर्जुन कुमार, मो रहमतुल्लाह, विश्वनाथ, संघ के सचिव मनोज कुमार, जयशंकर ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >