Bihar News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरे ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

भागलपुर में सोमवार देर रात को एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गयी. ऑटो में बराती सवार थे. घटना झंडा ओपी क्षेत्र की है.

बिहार में फिर एक बार बारातियों से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ है. भागलपुर के नेशनल हाइवे 31 पर मंगलवार देर रात बरातियों से भरे एक ऑटो में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये जबकि ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना झंडा ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात की है.

झंडापुर ओपी सहायक थाना क्षेत्र के मड़वा स्थित जनता दरबार ढाबा के पास सोमवार देर रात को अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरे एक ऑटो को रौंद दिया. इसमें पांच बरातियों की मौत हो गयी व पांच अन्य घायल हैं.

देर रात तक पांच शवों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल झंडापुर पुलिस ने लाया. पूर्णिया के रूपौली से ऑटो पर सवार होकर सभी लोग बरात में खगड़िया के पसराहा जा रहे थे. झंडापुर ओपी क्षेत्र के जनता दरबार ढाबा के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची झंडापुर पुलिस ने पांच घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेजा. जबकि घटनास्थल पर से शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.

झंडापुर के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से ही ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया। है जबकि चाकल और सहचालक भागने में सफल रहा है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >