कहलगांव का जर्जर कुआं नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती यात्रा के लिए प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

कहलगांव स्थित जर्जर कुआं नदी पुल के बंद होने से भागलपुर से पीरपैंती और फरक्का की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इस पुल से सभी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है. वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की गई है, जिससे यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है. पुल की मरम्मत पूरी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी.

Bhagalpur To Pirpainti Route : भागलपुर से कहलगांव और पीरपैंती की ओर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है. कहलगांव स्थित कुआं नदी पुल को जर्जर पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एनएच-80 पर इस पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है. पुल की मरम्मत पूरी होने तक हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.

इस निर्णय के बाद भागलपुर से पीरपैंती और फरक्का की ओर जाने वाले यात्रियों को अब कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे यात्रा का समय भी बढ़ेगा. प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है.

पुल की स्थिति खराब, मरम्मत तक रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन के अनुसार, एनएच-80 के किमी 157 के पास स्थित कुआं नदी पुल के निरीक्षण में इसकी स्थिति चिंताजनक पाई गई. संबंधित विभाग ने पुल की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता बताई, जिसके बाद दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सभी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया.

मरम्मत कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा.

हल्के वाहनों के लिए नया रूट

यदि आप कार, बाइक, ऑटो या अन्य हल्के वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो अब निम्न मार्ग का उपयोग करना होगा.

भागलपुर (जीरोमाइल) से पीरपैंती: भागलपुर (जीरोमाइल) → घोघा → घोघा मोड़ → स्टेट हाईवे-84 → दोगच्छी ताड़र मोड़ → एनएच-80 (फोर लेन) → पीरपैंती.

पीरपैंती से भागलपुर: पीरपैंती → एनएच-80 (फोर लेन) → दोगच्छी ताड़र मोड़ → एसएच-84 → घोघा मोड़ → घोघा → भागलपुर (जीरोमाइल).

भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारी वाहनों को केवल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही इस वैकल्पिक मार्ग पर चलने की अनुमति होगी.

भागलपुर से पीरपैंती (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक): भागलपुर बाइपास (एनएच-80) → जगदीशपुर → कोतवाली → सन्हौला चौक → हनवारा → नयानगर → महगामा (केचुआ चौक) → ललमटिया → बाराहाट → पीरपैंती.

पीरपैंती से भागलपुर (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक): पीरपैंती → बाराहाट → ललमटिया → महगामा (केचुआ चौक) → नयानगर → हनवारा → सन्हौला चौक → कोतवाली → जगदीशपुर → भागलपुर बाइपास (एनएच-80).

रात में ही चलेगी भारी गाड़ियों की आवाजाही

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के अलावा भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन भागलपुर बाइपास पर और पीरपैंती की ओर से आने वाले वाहन बाराहाट में रोककर रखे जाएंगे.

यात्रियों और चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों पर दिशासूचक (साइनेज) बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि रूट डायवर्जन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Bhagalpur to Pirpainti Route: यात्रियों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात पुलिस तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. पुल की मरम्मत पूरी होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी.

Also Read: TRE-4 के लिए BPSC को भेजा गया प्रस्ताव हुआ वापस, क्या अब होगा आंदोलन? शोभा अहोतकर से लगाई उम्मीद

Also Read: Financial Package For Bihar: केंद्र सरकार ने बिहार को दिए 10,845 करोड़ रुपये, जानिए आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >