Bhagalpur News: सरकारी बसों पर विज्ञापन लगाकर कमाई करेगा परिवहन निगम, मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि

Bhagalpur News: परिवहन निगम एजेंसी के माध्यम से सरकारी बसों पर विज्ञापन लगाकर अब कमाई करेगा. इसके लिए एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

Bhagalpur News: सरकारी बसों की हाल किसी से छिपी नहीं है. किराया कम रहने पर भी पैसेंजरों ने इसको पूरी तरह नहीं अपनाया है. दरअसल बसों की स्थिति ठीक नहीं है. इसका सीधा असर कमाई पर पड़ा है और अब इसकी भरपाई सरकारी बसों पर विज्ञापन लगा कर की जायेगी. एजेंसी के माध्यम से परिवहन निगम विज्ञापन से कमाई करेगा. सरकारी बसों की बॉडी पर कहां कितनी लंबी-चौड़ी विज्ञापन लगायी जायेगी, इसका निर्धारण कर लिया गया है और एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

भागलपुर सहित 06 प्रमंडलों की 600 बसों से होगी कमाई

भागलपुर सहित 06 प्रमंडलों की 600 बसों को विज्ञापन के लिए चिह्नित किया गया है और इस पर एजेंसी के माध्यम से विज्ञापन लगाकर कमाई की जायेगी. इसमें मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा व पूर्णिया की बसें हैं, जिसका संचालन किया जा रहा है.

बसों के तीन तरफ लगेगा विज्ञापन

बसों के तीन तरफ विज्ञान लगाने का निर्णय लिया गया है. इसमें बांये, दांये व बैक साइट है, जहां विज्ञापन के लिए चिह्नित किया गया है.

मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि

परिवहन निगम विज्ञापन का पैसा मासिक दर पर वसूली करेगा. सभी जगहों के लिए 15 वर्गफीट निर्धारित की गयी है.

  1. बस के बांये साइड : 3647 रुपये प्रतिमाह
  2. बस के दांये साइड : 5070 रुपये प्रतिमाह
  3. बस के बैक साइड : 8658 रुपये प्रतिमाह

चयनित एजेंसी को मिलेगी पांच प्रतिशत राशि

विज्ञापन के लिए चयनित एजेंसी को पांच प्रतिशत राशि दी जायेगी और बाकी पैसा परिवहन निगम अपने पास रखेगा. परिवहन निगम ने एजेंसी बहाली के लिए निविदा आमंत्रित की है. सील बंद निविदा 18 मार्च को परिवहन निगम के मुख्यालय में खोला जायेगा.

Also Read: Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >