Bhagalpur News : युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाजरत

तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा इलाके की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की. घटना के बाद परिजन उसे लेकर पहले निजी अस्पताल गये.

तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा इलाके की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की. घटना के बाद परिजन उसे लेकर पहले निजी अस्पताल गये. उसकी स्थिति गंभीर बता मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. देर शाम मायागंज अस्पताल पहुंचने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया है. मायागंज अस्पताल में मौजूद परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

हालांकि अस्पताल में मौजूद युवती के परिवार के कुछ परिचितों ने बताया कि शुक्रवार दिन करीब 11 बजे युवती अपने कमरे में थी, जहां उसने कमरे में लगे पंखे में गंदा लगाकर लटक कर जान देने की कोशिश की. इसी दौरान उसके परिजन कमरे में दरवाजा तोड़ कर पहुंच गये. पर तब तक युवती फंदे से लटका चुकी थी. परिजनों ने जब उसे फंदे से उतारा तो उसकी सांसें चल रही थी. उसे तुरंत निजी अस्पताल लाया गया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. मायागंज अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने परिजनों को जानकारी दी है कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, अस्पताल लाने में उसे देर कर दी गयी है. देर रात खबर लिखे जाने तक युवती का इलाज अस्पताल में चलता रहा. परिजनों ने युवती को हाइयर सेंटर रेफर कर किसी बड़े अस्पताल ले जाने की भी गुहार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >