भागलपुर में मानसून की बेरुखी जारी, काले बादलों के बाद भी नहीं हुई बारिश

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट: भागलपुर. मानसून के दस्तक देने के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को लगातार निराशा हाथ लग रही है. सोमवार की

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. मानसून के दस्तक देने के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को लगातार निराशा हाथ लग रही है. सोमवार की शाम से लेकर देर रात तक आसमान में घने काले बादल छाये रहे. कई स्थानों पर बिजली चमकी और ठंडी हवा भी चली. मौसम का मिजाज देखकर लोगों को लगा कि अब बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन रात बीतने के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी.

मंगलवार की सुबह फिर तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया. दिन चढ़ने के साथ चिलचिलाती धूप और बढ़ती नमी के कारण लोग परेशान रहे. लगातार बदलते मौसम और बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदें बार-बार टूट रही हैं.

बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की सुस्ती का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ने लगा है. धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों ने खेतों में बिचड़ा डाल दिया है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परेशानी बढ़ती जा रही है. बिचड़ा के समुचित विकास के लिए नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन बारिश के अभाव में किसान बोरिंग के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं.

जिन किसानों के पास अपनी बोरिंग नहीं है, उन्हें दूसरे किसानों या निजी साधनों से पैसे देकर खेतों में सिंचाई करनी पड़ रही है. इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों की चिंता भी गहराने लगी है. किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपनी प्रभावित हो सकती है और इसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है.

उम्मीद के बाद भी बारिश नहीं

मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा की संभावना जतायी जा रही है, लेकिन जिले में अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ किसान भी मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं. उमस भरी गर्मी और बारिश की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >