सोना फिर महंगा, चांदी में नरमी, दाल-तेल की कीमतों में तेजी, जानिए बाजार का ताजा भाव

Bhagalpur Market Price Update : भागलपुर के स्थानीय बाजार में गुरुवार को खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर रहे, लेकिन सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है. दालें, अनाज और खाद्य तेलों के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जानिए विस्तृत रिपोर्ट.

Bhagalpur Market Price Update : गुरुवार को स्थानीय मंडियों में अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर रहे, जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी और चांदी में हल्की नरमी दर्ज की गई. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग और आपूर्ति की स्थिति के अनुसार बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर

स्थानीय सर्राफा बाजार में पिछले 27 दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में नरमी देखने को मिली. हालांकि शुक्रवार से गुरुवार तक दोनों धातुओं की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं.

सोना-चांदी का ताजा भाव

धातुकीमत
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)₹1.45 लाख
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)₹1.31 लाख
चांदी (1 किलोग्राम)₹2.35 लाख

दलहन और अनाज बाजार में क्या है स्थिति

स्थानीय मंडियों में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जबकि अरहर और मूंग दाल के भाव में हल्का अंतर देखा जा रहा है. अधिकांश अनाज के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

खाद्य सामग्रीकीमत (प्रति किलोग्राम)
चना/मसूर दाल₹72
अरहर दाल₹120–130
मूंग दाल₹98
कलाई दाल₹105–115
आटा₹35

कतरनी चावल और चूड़ा की बनी हुई है मांग

अनाज बाजार में गुणवत्ता के अनुसार कतरनी चावल ₹80 से ₹160 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल ₹40 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा ₹110 से ₹130 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है. इसके अलावा 50 किलोग्राम पैक चीनी की कीमत ₹2,350 से बढ़कर ₹2,380 हो गई है.

खाद्य तेलों में भी बढ़ा दाम

तेलहन बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. तीन महीने पहले 15 लीटर मंगल तेल का डिब्बा ₹2,475 में बिक रहा था, जो पहले ₹2,700 और अब बढ़कर ₹2,800 तक पहुंच गया है. रिफाइंड पाम तेल (13 लीटर) की कीमत ₹2,350 से ₹2,450 के बीच बनी हुई है, जबकि 15 किलोग्राम वनस्पति घी का जार ₹2,160 में उपलब्ध है.

आने वाले दिनों में और बदल सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के साथ कई उत्पादों की कीमतों में और तेजी आ सकती है. यदि आपूर्ति प्रभावित हुई तो कुछ विशेष उत्पादों के दाम में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >