भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी में हल्की नरमी, तेल महंगा, दाल और अनाज के दाम स्थिर, जानिए आज का रेट

Bhagalpur Mandi Update: भागलपुर की मंडियों से खास रिपोर्ट. जानें सोने-चांदी की ताज़ा कीमतों में क्या है हलचल और तेलहन, दाल व अनाज की मंडियों का हाल. शादी-ब्याह के सीजन से पहले कीमतों में बदलाव की उम्मीद.

Bhagalpur Mandi News: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में मंगलवार को अधिकांश खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर रहे, जबकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. पिछले 27 दिनों से सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं तेलहन बाजार में तेजी का रुख जारी है, जबकि दाल और अनाज की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मानसून, आपूर्ति और आने वाले शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के ताजा भाव

भागलपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

  • 24 कैरेट सोना: ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम

कारोबारियों के अनुसार गुरुवार को सोने में हल्की तेजी और चांदी में नरमी आई थी. इसके बाद शुक्रवार से मंगलवार तक दोनों धातुओं के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं.

दाल और अनाज के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं

स्थानीय मंडी में चना और मसूर दाल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि अरहर दाल के भाव अपेक्षाकृत ऊंचे हैं.

प्रमुख खाद्य सामग्री के भाव

खाद्य सामग्रीकीमत (प्रति किलोग्राम)
चना दाल₹72
मसूर दाल₹72
अरहर दाल₹120-130
मूंग दाल₹98
कलाई दाल₹105-115
आटा₹35

कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता पर निर्भर

भागलपुर की प्रसिद्ध कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग बनी हुई है.

  • कतरनी चावल: ₹80 से ₹160 प्रति किलोग्राम
  • स्वर्णा चावल: ₹40 प्रति किलोग्राम
  • कतरनी चूड़ा: ₹110 से ₹130 प्रति किलोग्राम

वहीं चीनी के 50 किलो वाले पैकेट की कीमत बढ़कर ₹2,380 हो गई है, जो पहले ₹2,350 थी.

खाद्य तेलों में लगातार तेजी

तेलहन बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी जारी है.

  • मंगल तेल (15 लीटर): ₹2,800 (तीन माह पहले ₹2,475)
  • रिफाइंड पाम तेल (13 लीटर): ₹2,350 से ₹2,450
  • भोजन वनस्पति (15 किलो जार): ₹2,160

व्यापारियों का कहना है कि खाद्य तेलों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार और आपूर्ति पर निर्भर हैं, इसलिए इनमें आगे भी बदलाव संभव है.

Bhagalpur Mandi News: आगे कीमतों में फिर हो सकता है बदलाव

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि आने वाले शादी-ब्याह के सीजन और मांग बढ़ने के साथ कुछ उत्पादों की कीमतों में और तेजी आ सकती है. यदि आपूर्ति प्रभावित होती है, तो चुनिंदा वस्तुओं के दाम और बढ़ सकते हैं.

हालांकि फिलहाल दाल, अनाज और अधिकांश दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak kumar rao

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >