भागलपुर मंडी में सोना-चांदी के ताजा भाव, दाल और अनाज के रेट स्थिर, जानिए आज का पूरा मंडी भाव

Bhagalpur Mandi : भागलपुर मंडी में आज सोना-चांदी की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि दाल, आटा और अधिकांश अनाज के दाम में बदलाव नहीं हुआ. जानिए सोना, चांदी, दाल, चावल और खाद्य तेल के ताजा भाव.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Mandi : अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं या फिर घर के लिए राशन का बजट बना रहे हैं, तो भागलपुर मंडी से आई ताजा रिपोर्ट आपके लिए अहम है. स्थानीय बाजार में जहां दाल, आटा और अधिकांश अनाज के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, वहीं सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट और चांदी में तेजी दर्ज की गई थी, जबकि शनिवार को दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहे.

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल खाद्य बाजार में स्थिति सामान्य है, लेकिन शादी-ब्याह का मौसम नजदीक आने और मांग बढ़ने पर कई उत्पादों की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.

सोना-चांदी की कीमतें अब भी रिकॉर्ड स्तर पर

भागलपुर सर्राफा बाजार में पिछले करीब 20 दिनों से सोना और चांदी के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. हालांकि पिछले छह दिनों तक बाजार अपेक्षाकृत स्थिर रहा. ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बना हुआ है.

चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. फिलहाल चांदी 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

दाल और अनाज के दाम में राहत

सोने की तुलना में खाद्य बाजार में ग्राहकों को फिलहाल राहत मिल रही है. दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के दाम स्थिर बने हुए हैं. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.

अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच उपलब्ध है, जबकि मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम और कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है. आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है.

कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता के अनुसार

भागलपुर की अनाज मंडी में कतरनी चावल की मांग बनी हुई है. इसकी कीमत गुणवत्ता के आधार पर 80 रुपये से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है.

कतरनी चूड़ा भी बाजार में अच्छी मांग में है और इसकी कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है.

Bhagalpur Mandi : खाद्य तेलों में दिखी तेजी

तेलहन बाजार में पिछले 15 दिनों के दौरान तेजी का रुख देखने को मिला है. 15 लीटर वाला मंगल तेल का डिब्बा, जो पहले 2400 रुपये में मिल रहा था, अब 2475 रुपये तक पहुंच गया है.

रिफाइंड तेल की कीमत भी 13 लीटर के डिब्बे के लिए 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है. व्यापारियों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति में बदलाव होता है तो आने वाले दिनों में खाद्य तेल और महंगे हो सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आगे क्या कहते हैं बाजार के जानकार

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकांश खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर हैं, लेकिन आने वाले समय में मांग और आपूर्ति की स्थिति बाजार की दिशा तय करेगी. शादी-ब्याह के सीजन में सोना, चांदी और कुछ खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर उछाल आ सकता है.

इसी वजह से बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि खरीदारी की योजना बनाने से पहले ताजा मंडी भाव जरूर देख लेना चाहिए, ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >