फर्जी पुलिस और प्रेस बोर्ड लगाकर कर रहे शराब तस्करी, भागलपुर में तस्करों ने अपनाया नया तरीका

Bhagalpur: भागलपुर में शराब तस्करी का नया तरीका सामने आया है. यहां तस्कर फर्जी पुलिस और प्रेस के बोर्ड लगाकर शराब ढो रहे हैं. हाल में एक स्कॉर्पियो और ट्रक पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है.

Bhagalpur: भागलपुर में शराब तस्करी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. तस्कर अब पुलिस, प्रेस और प्रशासन के फर्जी बोर्ड और लोगो लगाकर शराब की ढुलाई कर रहे हैं. इससे वे जांच से बचने की कोशिश करते हैं और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शराब पहुंचा देते हैं.

मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नाथनगर इलाके में मद्य निषेध विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा. इस गाड़ी से तस्करी का खेल खेला जा रहा था. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे खेल के पीछे कौन है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

जांच में सामने आया है कि तस्कर सरकारी विभागों के नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बार किराये के वाहनों पर फर्जी बोर्ड लगाकर यह काम किया जाता है. इससे किसी को शक नहीं होता.

पहले आया चुका है ऐसा मामला

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले साल 2022 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब एक स्कॉर्पियो पर जिला प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर दो लोगों को पकड़ा गया था. उस समय भी मामला दबा दिया गया था और आरोपियों को छोड़ दिया गया था.

हाल ही में पुलिस ने एक ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब भी बरामद की है. यह शराब पुआल के अंदर छिपाकर लाई जा रही थी. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले एसएसपी

पुलिस का कहना है कि अब इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. जो लोग फर्जी तरीके से सरकारी पहचान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा है कि जल्द ही इस गिरोह की पूरी कड़ी का पता लगाया जाएगा और सभी आरोपियों को पकड़कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका

बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, सात दिन में मापी और 14 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >