बिहार पुलिस SI परीक्षा के लिए भागलपुर से किऊल स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल

Bhagalpur-Kiul Special Train: बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने भागलपुर और किऊल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 जुलाई को चलेगी। जानें इसका पूरा समय सारणी और महत्वपूर्ण निर्देश।

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur-Kiul Special Train: भागलपुर, बिहार पुलिस मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर और किऊल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा मंडल के प्रस्ताव पर इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दी है. बिहार पुलिस मद्य निषेध SI परीक्षा के लिए भागलपुर से किऊल के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. जानें ट्रेन का समय, जमालपुर और किऊल पहुंचने का शेड्यूल, वापसी का समय और रेलवे की एडवाइजरी.

दोपहर 3:30 बजे भागलपुर से खुलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन शाम 5:00 बजे जमालपुर पहुंचेगी. इसके बाद जमालपुर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे किऊल पहुंचेगी.

वापसी में यही स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे किऊल से भागलपुर के लिए रवाना होगी.

सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिल सके.

Bhagalpur-Kiul Special Train: रेलवे ने दिए जरूरी निर्देश

रेलवे ने सभी संबंधित स्टेशनों को यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार उद्घोषणा करने का निर्देश दिया है. साथ ही अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और रेलवे के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >