Bhagalpur: नशे के खिलाफ 16 अप्रैल को प्रभात खबर की पदयात्रा में शामिल हों

Bhagalpur: नशा को कहें ना, चाहिए मुस्कुराता भागलपुर, तो नशे के खिलाफ प्रभात खबर की 16 अप्रैल को पदयात्रा में शामिल हों.

Bhagalpur: प्रभात खबर सामाजिक और जन सरोकार के मुद्दों को हमेशा उठाता रहा है. जन सरोकार और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का वहन करते हुए प्रभात खबर प्रति वर्ष विविध विषयों का आयोजन करता रहा है.

इसी कड़ी में बिहार राज्य में लागू शराबबंदी कानून को ध्यान में रखते हुए प्रभात खबर 16 अप्रैल, 2022 को नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन कर रहा है. इसमें भागलपुर शहर ही नहीं, आसपास के इलाकों के कई शिक्षण संस्थान, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान, समाज के प्रबुद्धजन समेत कई लोगों ने समर्थन दिया है.

साथ ही प्रभात खबर ने ”नशा को कहें ना” अभियान में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील भागलपुरवासियों से की है. मालूम हो कि इसमें शिक्षण संस्थान, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान, समाज के प्रबुद्धजन समेत कई लोग शामिल हो रहे हैं.

अपनी अपील में प्रभात खबर ने कहा है कि चाहिए ”मुस्कुराता भागलपुर” तो साथ दें. स्वस्थ, स्वच्छ और खुशहाल भागलपुर के लिए प्रभात खबर की जागरूकता पदयात्रा में शामिल हों. 16 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे घंटाघर चौक से पदयात्रा शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >