गंभीर प्रसूता को रेफर करने की जानकारी देंगे जिला अस्पताल

– जेएलएनएमसीएच के शिशुरोग व स्त्रीरोग व प्रसव विभाग में सुरक्षित प्रसव को लेकर कार्यशाला

वरीय संवाददाता, भागलपुर मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के स्त्रीरोग व प्रसव समेत शिशुरोग विभाग में शुक्रवार को दो दिवसीय डॉक्टर्स मेंटरिंग ट्रेनिंग का समापन हुआ. बिहार सरकार एवं पीएचएफआइ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में जेएलएनएमसीएच के शिशु रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा बांका सदर हॉस्पिटल के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं उनके निदान के संबंध में डिजिटल मैनिक्विन के बारे में बताया गया. डॉक्टरों को बताया गया कि जिला अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी व नवजात की सुरक्षा होने से मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पर मरीजों का दबाव घटेगा. डिलीवरी में अधिक ब्लीडिंग होने या प्रसव में परेशानी के दौरान सिजेरियन विधि का प्रयोग करें. जरूरत पड़ने पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क करें. रेफर की पूर्व सूचना दें. इससे मरीज के इलाज की तैयारी रहेगी. इस पहल से शिशु व मातृ मृत्युदर में कमी आयेगी. कार्यक्रम में स्त्रीरोग विभाग की डॉ शीला, विभागाध्यक्ष शिशुरोग विभाग डॉ अंकुर प्रियदर्शी, डॉ मेनका, डॉ अंशु, डॉ सुनील, डॉ सतीश कुमार, डॉ गणेश, डॉ जितेंद्र कुमार, पीएचएफआइ से डॉ दिलीप, डॉ प्रमोद, राजेश कुमार सहित बांका सदर अस्पताल से आये हुए चिकित्सक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >