टीकाकरण कम रहने पर अस्पताल प्रभारियों से शोकाॅज

टीकाकरण कम रहने पर अस्पताल प्रभारियों से शोकाॅज

भागलपुर. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने जिले के कई सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा प्रभारियों से शोकॉज किया है. जारी पत्र के अनुसार नियमित टीकाकरण को लेकर पूरे राज्य में मिशन 95 चल रहा है. एचएमआइएस की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी अस्पताल में 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण नहीं हुआ. इनमें रेफर अस्पताल सुलतानगंज, सीएचसी बिहपुर, गोपालपुर, जगदीशपुर, कहलगांव, नवगछिया,रंगरा, सबौर, सन्हौला, पीएचसी खरीक समेत सभी शहरी पीएचसी हैं. इन अस्पतालों में टीकाकरण कम रहने से संबंधित जानकारी पूछी गयी है. जवाब के लिए दो दिन का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >