जिले में 26 से 28 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना

जिले में 26 से 28 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना

-जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि, गर्मी व उमस भी बढ़े वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में दो दिनों तक चली बारिश की गतिविधियां गुरुवार को थम गयीं. वहीं, तापमान में वृद्धि के कारण भीषण गर्मी व उमस का माहौल रहा. बारिश के कारण कम हुआ तापमान पांच डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री तक पहुंच गया. सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा या आर्द्रता 81 प्रतिशत रहा. 6.6 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 26 से 28 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा चलेगी और हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में इस दौरान आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें. चक्रवात का पूर्व बिहार पर दिखेगा असर बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवातीय सिस्टम का भागलपुर समेत पूर्व बिहार पर आंशिक असर रहेगा. आसमान में काले घने बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. हवा की गति तेज होगी. मूसलाधार की बजाय मध्यम बारिश की संभावना है. यह चक्रवात 25 से 26 मई तक बांग्लादेश या म्यांमार तट पर टकरायेगा. चक्रवात के बाहरी हिस्से के बादल बिहार व झारखंड की ओर बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >