तेज धूप व ऊमस से भागलपुर के लोग बेहाल

तेज धूप व ऊमस से भागलपुर के लोग बेहाल

जिले में ऊमस व गर्मी से लोग बेहाल हैं. गुरुवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच बारिश नहीं हुई. तेज धूप के बीच हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रहने से ऊमस बढ़ गयी. इससे सड़क पर निकले लोगों का जलन का अहसास हुआ. जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा. 4.4 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चली. इधर, बंगाल की खाड़ी व मध्य भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने पूर्व बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव आयेगा. 14 सितंबर तक जिले में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. देर से बोयी गयी धान की फसल में 30 किलोग्राम यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें. जहां धान की फसल में बाली निकलने की अवस्था में आ गयी हो, इसमें 30 किलो यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >