जेएलएनएमसीएच के नये प्राचार्य व अधीक्षक ने लिया प्रभार

जेएलएनएमसीएच के नये प्राचार्य व अधीक्षक ने लिया प्रभार

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के नये प्राचार्य डॉ राकेश कुमार व नये अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने गुरुवार को अपने पद का प्रभार लिया. प्रभार के आदान-प्रदान के बीच मेडिकल काॅलेज व अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में गहमा-गहमी बनी रही. जब दोनों पदाधिकारी अपने कार्यालय पहुंचे तो कर्मियों ने इन्हें बधाई दी. बुधवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की थी. इसके तहत जेएलएनएमसीएच के शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉक्टर केके सिन्हा को अस्पताल अधीक्षक व डॉ राकेश कुमार को प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गयी. डॉ राकेश बुधवार अब तक अधीक्षक के पद पर ही थे. बीते माह काॅलेज के प्राचार्य डाॅ उदय नारायण सिंह के रिटायरमेंट के बाद प्राचार्य का प्रभार मानसिक राेग विभाग के एचओडी डाॅ अशाेक कुमार भगत काे दिया गया था. इधर, अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कई प्रभार के आदान-प्रदान को लेकर कुछ प्रक्रिया शेष रह गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >