इमरजेंसी विभाग के मरीज आज से फैब्रिकेटेड अस्पताल में होंगे भर्ती

इमरजेंसी विभाग के मरीज आज से फैब्रिकेटेड अस्पताल में होंगे भर्ती

भागलपुर . मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आने वाले मेडिसीन के मरीजों को बुधवार से फैब्रिकेटेड फिल्ड अस्पताल में भर्ती किया जायेगा. इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को ट्रॉलीमैन की सहायता से फैब्रिकेटेड फिल्ड अस्पताल भेजा जायेगा. यहां पर भर्ती होने के बाद तैनात चिकित्सक व नर्स मरीज का इलाज करेंगे. इसको लेकर मंगलवार को फैब्रिकेटेड अस्पताल के लिए नर्सिंग स्टाफ, वार्ड अटेंडेंट व ट्रॉलीमैन की तैनाती की गयी. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी के लिए स्टाफ को लेटर जारी किया गया. फिल्ड अस्पताल पूरी तरह सुसज्जित है. यहां पर 100 में से 80 बेड पर मेडिसीन के मरीज भर्ती होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >