मेडिसीन विभाग के मरीज अब फैब्रिकेटेड अस्पताल में होंगे भर्ती

मेडिसीन विभाग के मरीज अब फैब्रिकेटेड अस्पताल में होंगे भर्ती

भागलपुर . मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में गंभीर मरीजों के प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें फैब्रिकेटेड फिल्ड अस्पताल में भर्ती किया जायेगा. इस बाबत दिशा निर्देश अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ अबिलेश कुमार को दिया. 100 बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल के 80 बेड पर मेडिसीन विभाग के मरीजों का उपचार होगा. वहीं डेंगू व जलजनित बीमारियों के मरीजों को यहीं भर्ती किया जायेगा. इस पहल से इंडोर मेडिसीन विभाग में जगह की कमी से मरीजों को भर्ती करने में परेशानी नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >